लातेहार। भारतीय रेडक्रास सोसायटी, लातेहार का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को नव पदस्थापित उपायुक्त सह रेडक्रास के अध्यक्ष संदीप कुमार से मुलाकात की और उन्हें बुके भेंट कर स्वागत किया. प्रतिनिधि मंडल में चेयरमैन महेंद्र प्रसाद गुप्ता, सचिव जावेद अख्तर, कोषाध्यक्ष विशाल चंद्र साहू उर्फ मिंकू और विष्णुदेव गुप्ता मुख्य रूप से शामिल थे. मौके पर श्री प्रसाद ने रेडक्रास सोसायटी, लातेहार की गतिविधियो से उपायुक्त को अवगत कराया. उन्होने बताया कि रेडक्रास सोसायटी के द्वारा नियमित अंतराल में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है. इसके अलावा कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया है. गणतंत्र व स्वतंत्रता दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन रेडक्रास सोसायटी के द्वारा किया जाता रहा है. उपायुक्त ने कार्यों की प्रशंंसा की और नियमित रक्तदान शिविरों का आयोजन करने पर बल दिया. उन्होने कहा कि मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है, रक्तदान कर ही इसे संग्रह किया जा सकता है.