लातेहार।युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में लातेहार जिला में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के
मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मुन्ना खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना भी कार्यकर्ताओं का दायित्व है. बैठक में चंदा चोरी के आरोपों एवं खान एवं खनिज विनियम संशोधन बिल से जुड़े मुद्दों को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर भी चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाकर वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार एवं संबंधित संस्थाओं के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी. प्रदेश महासचिव मुन्ना खान ने कहा कि कार्यकर्ता गांव से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करें तथा युवाओं, छात्रों, किसानों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में लातेहार सहित पूरे झारखंड में युवा कांग्रेस को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत किया जाएगा. जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि लातेहार युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में मजबूती से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया. जिला महासचिव मिथलेश पासवान ने कहा कि आगामी राजभवन घेराव कार्यक्रम में जिले से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे और पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे. विधानसभा अध्यक्ष शहादत हुसैन टिंकू बाबू ने कहा कि संगठन की कमेटी पूरी तरह गठित और मजबूत है. सभी साथी संगठन को और मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करेंगे. बैठक में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव, प्रखंड अध्यक्ष मोती उरांव, फूलचंद यादव, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, सुहेल अंसारी, बिजेंद्र उरांव, संदीप यादव, अक्षय कुमार, दानिश आलम, अल्लेनबी, मुश्ताक खान, परदेशी राम, इमरान अंसारी, कुलदीप यादव, राजीव बग्गा, सद्दाम सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. बैठक का समापन संगठन को और मजबूत करने तथा लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज बुलंद करने के संकल्प के साथ किया गया.