लातेहार। झारखंड प्रदेश लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बानपुर स्थित जिला कार्यालय में 31 अक्टूबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया गया. इस मौक लोजपा (आर) के नेता व कार्यकर्ताओं ने केक काट कर एक दूसरे को बधाई दी और चिराग पासवान के दीर्घायु होने की कामना की. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने किया. मौके पर संबोधित करते हुए श्री पासवान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पासवान के कुशल नेतृत्व में संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है तथा राष्ट्र और जन सेवा के क्षेत्र में नए कृतिमान स्थापित कर रहा है. कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवनंदन पासवान व नागेंद्र प्रसाद, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अवध नारायण सिंह, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर प्रजापति, आइटी सेल के अध्यक्ष शिव दर्शन पासवान, महासचिव दिलीप प्रसाद, राजन सिंह, जितेंद्र सिंह, दिलीप प्रसाद, कैलाश प्रसाद, श्याम बिहारी प्रसाद, शंभू, अशोक पासवान, लक्ष्मण पासवान, सुनील कुमार, जगदीश, सनी कुमार, भोला राम, शोभा देवी, नीरू देवी, मुकेश कुमार व विनोद कुमार आदि मौजूद थे.