Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

सदर अस्‍पताल की स्थिति बेहद चिंताजनक: श्रवण पासवान

लातेहार। एआइएमआईएम के लातेहार विधानसभा प्रभारी श्रवण पासवान ने कहा क‍ि जिला मुख्‍यालय के  सदर अस्पताल की वर्तमान स्थिति बेहद चिंताजनक है. अस्पताल में साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है. खासकर बाथरूम एवं शौचालयों की हालत अत्यंत खराब है.  कई जगह नालियां एवं बाथरूम जाम हैं, गंदगी का अंबार लगा हुआ है. श्री पासवान ने बताया कि सदर अस्‍पताल के भ्रमण के दौरान उन्‍होने पाया कि सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को हो रही है जो आइसीयू में भर्ती हैं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. ऐसे मरीजों और उनके परिजनों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. श्री पासवान ने अस्पताल के सभी बाथरूम एवं शौचालयों की तत्काल सफाई कराने, जाम नालियों एवं शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराने, आइसीयू एवं अन्य वार्डों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने  और मरीजों और उनके परिजनों के लिए स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की उचित व्यवस्था कराने की मांग सिविल सर्जन व अस्‍पताल उपाधीक्षक से किया. मौके पर पार्टी के डॉ. एमए कादरी मुख्‍य रूप से मौजूद थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!