बालूमाथ (लातेहार) । प्रखंड के एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) की नॉर्थ धाधू ईस्टर्न पार्ट कोयला परियोजना के लिए रेलवे साइडिंग हेतु सर्वे करवा जा रहा है. बुधवार को राइट्स कंपनी के ड्रोन के द्वारा सर्वे का कार्य किए जाने की सूचना पर परियोजना क्षेत्र के ग्रामीणों ने आक्रोशित गये. उन्होने एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) परियोजना प्रमुख आनन्द अग्रवाल समेत राइट्स के कर्मियों को बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने सर्वे के काम में लगे राइट्स कंपनी कर्मियों से मोबाइल व ड्रोन को ग्रामीण अपने कब्जे में ले लिए. ग्रामीणों ने कहा कि ग्रामसभा की अनुमति के बिना ड्रोन सर्वे किया जा रहा है. कंपनी के लोग ग्रामसभा की अनुमति के बगैर कार्य करने पर तुले हैं. इस कारण ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. सूचना पर अंचल अधिकारी बालेश्वर राम व बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिंहा दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की. कंपनी कर्मियों ने भविष्य में किसी भी प्रकार के कार्य से पूर्व ग्रामसभा की अनुमति लेने के पश्चात ही कार्यवाही करने का आश्वासन दिया. इसके बाद कंपनी कर्मियों को मोबाइल व ड्रोन कैमरा पुलिस की उपस्थिति में ग्रामीणों ने सौंप दिया. मौके पर एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) के एजीएम पेरुमल, चेताग पंचायत के मुखिया नरेश उरांव, आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, एसआई धीरज कुमार सिंह, सीआईएसएफ, आईआरबी के जवान समेत बड़ी संख्या में महिला व ग्रामीण मौजूद थे.