mahesh singh banner new nn
चंदवाराज्‍य

डीआईजी ने किया पुलिस ओपी का उदघाटन

लातेहार, 01 जून। चंदवा थाना क्षेत्र के बेतर ग्राम में पुलिस ओपी का उद्घाटन पलामू प्रक्षेत्र के डीआईजी नौशाद आलम अंसारी ने किया. मौके पर उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव और एसडीपीओ अरविंद कुमार मुख्‍य रूप से मौजूद थे. अतिथियों ने फीता काट कर ओपी का उदघाटन किया गया. इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उदघाटन डीआईजी श्री अंसारी, उपायुक्‍त श्री गुप्‍ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री गौरव ने संयुक्‍त रूप से दीप जला कर किया. मौके पर संबोधित करते हुए डीआइजी श्री अंसारी ने कहा क‍ि क्षेत्र से उग्रवाद व अपराध की गतिविधियों को समाप्‍त करने के उदेश्‍य से इस ओपी का उदघाटन किया गया है. k ayurweda.jpg nउन्‍होने कहा कि सरकार पूरे झारखंड से उग्रवाद व नक्‍सलवाद के खात्‍मे के लिए ऑपरेशन चला रही है. हाल के दिनों में लातेहार पुलिस को कई बड़ी सफलतायें मिली है. उपायुक्‍त उत्‍कर्ष गुप्‍ता ने लोगों को विकास योजनाओं की जानकारी दी और आगे बढ़ कर सरकारी योजनाओं का लाभ लेन की अपील की. पुलिस अधीक्षक ने किसी भी प्रकार की जानकारी पुलिस से साझा करने की अपील की. उन्‍होने कहा कि सूचना देने वालों की पहचान गुप्‍त रखी जायेगी. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक व थाना प्रभारी रंधीर कुमार समेंत कई पदाधिकारी व अन्‍य गणमान्‍य लोग मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!