Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

आईएएस बनना चाहती है जिला टॉपर रुपाली राज, जानें रूपाली ने क्‍या कहा……

लातेहार। जैक 10 वीं बोर्ड में जिला टॉपर सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार की छात्रा रूपाली राज ने ‘शुभम संवाद’ से बातचीत में अपने सपनों, मेहनत और लक्ष्य को लेकर दिल खोलकर बातें साझा कीं. रूपाली का सपना आगे चलकर आईएएस अधिकारी बने और देश की सेवा करने का है. उसने कहा कि उसकी सफलता केवल उसकी नहीं, बल्कि उसके माता-पिता, स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकों और सीनियर्स की मेहनत का परिणाम है.

रूपाली ने सबसे पहले अपने माता-पिता के प्रति आभार जताया। उसने बताया कि बचपन से ही उसके पिता उसे आईएएस अधिकारी के बारे में बताते रहे और हमेशा प्रेरित करते रहे. कहााकि  “मेरे पापा कहते थे कि जिला का मालिक आईएएस होता है, जो लोगों के लिए बड़े फैसले लेता है,  तभी से मेरे मन में यह सपना बस गया,”.  उसने अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य और सभी शिक्षकों का भी धन्यवाद दिया. रूपाली ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई पर विशेष ध्यान देती रही है.  उसका मानना है कि लक्ष्य हमेशा सबसे ऊपर होना चाहिए, तभी वहां तक पहुंचने की ऊर्जा मिलती है. उसने कहा क गर्मी की छुट्टियों के कारण पढ़ाई कुछ समय के लिए बाधित हुई, जिसके चलते वह दो अंकों से स्टेट टॉपर बनने से चूक गई.  रूपाली की कहानी उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!