Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दहेज मुक्त झारखंड संस्था ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विज्ञापन

लातेहार।  झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री व राज्‍यसभा सदस्‍य दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर दहेज मुक्त झारखंड संस्था ने उन्‍हें भावपूर्ण श्रद्धाजंलि दी है.  संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंधु मिश्रा, संस्थापक डॉ. आनंद कुमार शाही और अल्पसंख्यक झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष बबलू खान ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इसे झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है. तीनों नेताओं ने संयुक्त रूप से एक शोक संदेश जारी करते हुए कहा कि शिबू सोरेन  झारखंड के युग पुरुष थे. उन्‍होने झारखंड अलग राज्‍य बनाने एवं इसे अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उनका संघर्षपूर्ण जीवन और आदिवासी समाज के लिए उनका समर्पण हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा. संगठन ने दिवंगत आत्मा को शांति के लिए इश्‍वर से प्रार्थना की है और शोक संतप्त परिवार को इस दुखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!