WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
बालुमाथ

कार्रवाई के बाद भी नहीं चेत रहे हैं नशे के सौदागर

बालूमाथ में बड़े पैमाने पर की जा रही है गांजे की अवैध खेती

कमरुल आरफी.

बालूमाथ (लातेहार)। पुलिस की लाख सख्‍ती और कार्रवाई के बाद भी नशे के सौदागरों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. आये दिन पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर बालुमाथ अनुमंडल क्षेत्र के हेरहंज, बालुमाथ व बारियातू थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से किये जा रहे गांजा व अफीम की खेती को नष्‍ट की जा रही है. बावजूद इसके अभी भी बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेताग पंचायत के सेमरसोत गांव के पिंडराही टोला में नशे के कारोबारियों के द्वारा बड़े पैमाने पर अवैध गांजा की खेती की जा रही है.

Advertisement

चेताग पंचायत के सेमरसोत गांव के पिंडराही टोला में खुले आम गांजा का फसल लहलहा रहा है. अधिकतर घरों के खाली पड़े जमीनों में प्रतिबंधित पदार्थ की खेती की जा रही है. गांव का मुआयना करने पर पता चला कि हर साल नियमित रूप से टोले के लोग गांजा की खेती करते हैं. उन्हें न तो समाज में जहर घोलने का डर है और न ही प्रशासन से कोई भय है.

Advertisement

गांव के ही एक व्यक्ति ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि सुदूर क्षेत्र और सड़कों की कनेक्टिविटी कम होने की वजह से टोले के लोग हर साल गांजा उगाते आ रहे हैं. कम मेहनत में अधिक लाभ होने की वजह से लोगों का झुकाव इस ओर ज्यादा है. टोले के ही कुछ लोग गांव वालों से ऊपर से नीचे तक मैनेज करने के नाम पर मोटी रकम भी वसूलते हैं.

Advertisement

इस संबंध में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस लगातार प्रतिबंधित खेती पर कार्रवाई कर रही है. संबंधित क्षेत्र के मुखिया व अन्य माध्यमों से सूचना प्राप्त कर पुलिस अपना अभियान चला रही है. सेमरसोत गांव के पिंडराही टोला के संबंध में जानकारी नहीं मिलने के कारण कार्रवाई नहीं हुई थी. मामला अब संज्ञान में आया है तो कार्रवाई निश्चित रूप से होगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!