लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर अवैध अफीम व गांजा तथा अन्य मादक पदार्थों का उत्पादन, भंडारण एवं तस्करी करने वालों की धर पकड़ के लिए जिले के सभी थाना क्षेत्रो में व्यापक छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान 28 फरवरी को जिले के हेरहंज थाना कांड संख्या-07/26, दिनांक 23.01.2026,धारा-17/18/29 एनडीपीएस एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त तुलेश कुमार गंझु (28) पिता राम लखन गंझु, पता कटाँग, टोला बरखेता, थाना हेरहंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बता दें कि जिले में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस के द्वारा जेसीबी लगा कर अवैध रूप से किये जा रहे अफीम की खेती को नष्ट किया जा रहा है और इसमें शामिल लोगों को चिन्हित कर उन पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.