IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

लोड शेडिंग बढ़ने से हो रही है बिजली आपूर्ति बाधित: राजदेव मेहता

लातेहार। विद्युत कार्यपालक अभियंता राजदेव मेहता ने शुभम संवाद से बातचीत करते हुए बताया कि अत्‍यधिक लोड शेडिंग होने के कारण जिले में विद्युत सेवा बाधित रह रही है. उन्‍होने कहा कि निर्धारित क्षमता से अधिक बिजली की खपत के कारण ट्रांसफॉर्मरों में  अत्यधिक दबाव पड़ रहा है, इस कारण बिजली बार-बार ट्रिप कर रही है.

मेहता ने अपने घरेलू और व्यावसायिक कनेक्शनों में अधिक लोड जोड़ने से पहले विभाग से अनुमति प्राप्त करने की अपील की. कहा कि अनाधिकृत रूप से लोड बढ़ाने से न केवल बिजली संकट उत्पन्न हो रहा है, बल्कि उपकरणों को भी नुकसान पहुंच रहा है. उन्होंने बताया कि विभाग लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है और जहां भी ओवर लोडिंग पाई जा रही है, वहां सुधारात्मक कार्रवाई की जा रही है. बिजली की स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए विभाग और उपभोक्ताओं के बीच सहयोग अत्यंत आवश्यक है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!