alok neew
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबालुमाथ

पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार के विरोध में मीडियाकर्मियों की आपात बैठक, बहिष्कार का निर्णय.

बालूमाथ (लातेहार):- बालूमाथ प्रखंड सह अंचल परिसर में गुरुवार को एनएलसी इंडिया लिमिटेड के नॉर्थ धाधू वेस्ट पार्ट कोल ब्लॉक के लिए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा आयोजित पर्यावरण लोकसुनवाई कार्यक्रम के दौरान समाचार संकलन करने पहुंचे मीडियाकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किये जाने को लेकर बालूमाथ के रॉयल होटल में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता पत्रकार सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने की. बैठक में सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि लोक सुनवाई के दौरान ग्रामीण महिलाओं को आगे कर पत्रकारों को कार्यक्रम का कवरेज करने से रोका जा रहा था. पत्रकारों द्वारा अपना परिचय दिए जाने के बावजूद उन्हें कवरेज करने की अनुमति नहीं दी गई. उन्होंने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रहा था, कि पत्रकारों को रोकने के लिए महिलाओं को जानबूझकर आगे किया गया था. रांची से पहुंचे पत्रकार तीर्थनाथ कुशवाहा ने कहा कि यदि संबंधित समिति द्वारा पत्रकारों से किए गए दुर्व्यवहार को लेकर माफी नहीं मांगी जाती है, तो आगे से सभी मीडियाकर्मी ऐसे कार्यक्रमों का कवरेज नहीं करेंगे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ग्रामीणों द्वारा आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रमों एवं बैठकों का तब तक समाचार कवरेज नहीं किया जाएगा, जब तक पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार करने वाले लोगों द्वारा माफी नहीं मांगी जाती है. बैठक में मो. शमीम, जावेद अख्तर, रमेश पांडेय, संतोष सिन्हा, मो. इरफान, अमन सिन्हा, कौशर अली, कमरुल आरफी, परमेश पांडे, मो. अरबाज, पंकज सिन्हा, दिलीप कुमार, रामकुमार भुइयां, अजीत कुमार, शकील जैदी, खुर्शीद समेत कई पत्रकार मौजूद रहे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button