बालूमाथ (लातेहार)। पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार 26 अगस्त को आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड (अचानक आई बाढ़) और भूस्खलन से बड़ी तबाही हुई है. इस प्राकृतिक आपदा में लगभग चार सौ लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 1500 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं. इसी को लेकर बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है, कि यदि बालूमाथ थाना क्षेत्र का कोई व्यक्ति नेपाल घूमने गये हैं , और अब तक उसके वापस नहीं लौटने या लापता होने की सूचना है, तो उसके परिजन तत्काल थाना प्रभारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं. थाना प्रभारी ने कहा कि ऐसे किसी भी मामले में परिवार के लोग उनके मोबाइल नंबर 9229341574 पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी साझा करें. ताकि लापता व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाने में मदद मिल सके.