लातेहार- रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय समेंत अन्य सभी प्रखंडों में गुरूवार को खुब चहल पहल देखी गयी. जिले के बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार में दिनभर चहल पहल बनी रही. पर्व को लेकर बाजार में राखी,मिठाई, कपड़े और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ देखी गई. इस मौके पर बहनों ने अपने भाइयों के लिए तरह तरह की राखियों की खरीदारी की. हिंदू धर्मावलंबियों के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हर वर्ष सावन पूर्णिमा के अवसर पर मनाया जाता है. इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा. पर्व को लेकर बहनों में खासा उत्साह है. मान्यता है, कि शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुख समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं. वहीं भाई भी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं. रक्षाबंधन महज एक परंपरा नहीं, बल्कि भाई बहन के बीच प्रेम, विश्वास और अटूट रिश्ते का प्रतीक माना जाता है. पर्व को लेकर बाजार में दुकानदारों ने भी विभिन्न डिजाइन और आकर्षक राखियों की दुकानें सजाई थी.