Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

नवीन तकनीक व वैज्ञानिक सुझावों का लाभ उठावें किसान: उपायुक्‍त

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को मत्स्य हेचरी सभागार, लातेहार में खेत बचाओ अभियान सह कृषक वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि की आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों से अवगत कराना, खेतों की उर्वरता बनाए रखने तथा कृषि कार्यों में वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व अन्‍य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मौके पर उपायुक्त ने किसानों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध नवीन तकनीकों एवं वैज्ञानिक सुझावों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों की जानकारी देना और उन्हें व्यवहार में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना आवश्यक है. कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने किसानों के बीच सरसों क बीज का वितरण किया. कार्यक्रम में उपस्थित किसानों ने कृषि से जुड़ी समस्याओं एवं अनुभवों को साझा किया. कार्यक्रम में जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन, जिला कृषि पदाधिकारी अनीमा लकड़ा, कृषि विज्ञान केंद्र, बालूमाथ के वरीय वैज्ञानिक डॉ. राजीव रंजन, जिला मत्स्य पदाधिकारी मधु लकड़ा, सहायक मिट्टी रसायन विशेषज्ञ डॉ. मुक्ता रानी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुषमा परधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरे कृष्ण, डीडीएम, नाबार्ड, एलडीएम, लातेहार तथा उप परियोजना निदेशक, आत्मा कंचन कुमार सुमन सहित कृषि विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!