maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

दाखिल-खारिज व भूमि सीमांकन का कार्य समय पर करें: उपायुक्‍त 

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने भू-राजस्‍व संग्रहण, दाखिल खारिज और भूमि सीमांकन का कार्य समय पर करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है. बुधवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्‍त की अध्‍यक्षता में राजस्व संग्रहण एवं राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा बैठक का अयोजन किया गया. बैठक में उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी विभाग अपने वार्षिक लक्ष्यों को हर हाल में पूरा करें. उन्होंने आंतरिक संसाधनों के अधिकतम उपयोग और पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से राजस्व वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. बैठक में जिले के नगर पंचायत क्षेत्र एवं अंचलों में निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध अब तक किए गए राजस्व संग्रहण की विस्तृत समीक्षा की गई.  सभी पदाधिकारियों को वित्तीय वर्ष के लिए निर्धारित लक्ष्य के शेष लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने आपसी समन्वय स्थापित कर राजस्व संग्रह के शेष लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए. बैठक में उपायुक्त के द्वारा, भु-लगान, निबंधन, दाखिल-खारीज, सक्सेसन म्यूटेशन, पार्टीशन म्यूटेशन, भूमि-सीमांकन की समीक्षा की गई.  उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में लंबे समय से अंचल में लंबित पार्टीशन म्यूटेशन मामलों को लेकर संबंधित अंचल अंचालाधिकारियों को मामलों के समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया.

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देशित किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने दायित्वों का पालन नहीं करता है तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का ससमय प्रभावी समाधान हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए. बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, डीएलओ प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, महुआडांड़ सुलेमान मुंडरी, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला खनन पदाधिकारी नदीम सफी आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!