Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

फादर मैकनामारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ, 14 टीमों ने लिया हिस्सा

महुआडांड़ (लातेहार)। स्‍थानीय संत जोसेफ प्लस टू विद्यालय  में गुरुवार को फादर मैकनामारा सीनियर हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में हजारीबाग प्रोविंशियल रेव. फादर विंसेंट हांसदा तथा जेनरल असिस्टेंट रेव. फादर जॉर्ज मुथोली उपस्थित रहे. विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप ने मंच संचालन करते हुए अतिथियों का स्वागत बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उद्घाटन से पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच संत जोसेफ टीम और गोठगांव टीम के बीच खेला गया.  प्रतियोगिता में कुल 14 टीमों ने भाग लिया है. अपने संबोधन में विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि फादर मैकनामारा का नाम पूरे क्षेत्र में सम्मान के साथ लिया जाता है.  उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो योगदान दिया, वह मील का पत्थर है. रेव. फादर विंसेंट हांसदा ने फादर मैकनामारा के विचारों को साझा करते हुए कहा कि व्यक्ति तब तक नहीं हारता जब तक वह स्वयं हार नहीं मान लेता. कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अभय मिंज, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल, रामनरेश ठाकुर, किशोर तिर्की, भानु प्रसाद, अजय प्रसाद, नसीम अंसारी, राकेश प्रसाद, रिंकु खान, फादर अरविंद बेक, फादर एडवर्ड, अजय खाखा, सुमन कुजूर, देवेंद्र मिश्रा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!