mahesh singh banner letest
alisha 4 6
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
महुआडांड़राज्‍य

संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

महुआडांड़(लातेहार)। संत जेवियर उच्च विद्यालय, गोठगाँव में तीन दिसंबर को विद्यालय के संरक्षक संत फ्रांसिस जेवियर का पर्व बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया. पवित्र मिस्सा बलिदान के मुख्य अनुष्ठाता बिशप थियोडोर मास्कारेनस डाल्टनगंज धर्म प्रांत थे. उनके साथ फादर संजय गिद्ध (पल्ली पुरोहित), फादर अशोक नगेसिया, फादर बलबीर टोप्पो, फादर मनोरंजन कच्छप सहित अनेक पुरोहितगण मौजूद रहे. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर ख्रीस्टीना खलखो, कांग्रेस के अध्यक्ष अजीत पॉल कुजूर, महुआडांड़ प्रखंड की प्रमुख कंचन कुजूर, विभिन्न धर्मबहनें, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएँ तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे. पवित्र मिस्सा बलिदान के दौरान बिशप स्वामी ने अपने प्रेरक संदेश में कहा कि संत फ्रांसिस जेवियर ने अत्यंत परिश्रम, त्याग और समर्पण के साथ भारत में मिशनरी कार्य को आगे बढ़ाया.

https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb

वे भारत के लिए प्रेरणा, प्रकाश और विश्वास के अग्रदूत बने. उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि वे भी अपने जीवन में परिश्रम, सेवा-भाव और लक्ष्य के प्रति निष्ठा को अपनाएँ. मिस्सा के उपरांत विविध रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. इनमें स्वागत गीत, प्रार्थना नृत्य, बिहू, असमिया, नागपुरी, आदिवासी नृत्य तथा डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियाँ शामिल थीं. पर्व के अवसर पर बिशप स्वामी द्वारा सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों को कपड़े, टी-शर्ट तथा पाउडर भेंटस्वरूप प्रदान किए गए. विद्यालय में पूरे वर्ष आयोजित लगभग 30 विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, मेडल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सचिव फादर अशोक नगेसिया ने आशीर्वचन दिया.तत्पश्चात प्रधानाध्यापिका सिस्टर ख्रीस्टीना खलखो ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समारोह का विधिवत समापन किया.

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!