latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

बाल गोविंद साहु की हत्‍या में शामिल पांच अपराधी गिरफ्तार

एसजेएमएम के नाम पर पर्चा फेका था

लातेहार। उलगड़ा गांव के औरंगा नदी पुल निर्माण कार्य में लगे मुंशी (नाईट गार्ड) बाल गोविंद साहु के हत्‍या में शामिल पांच अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस आशय की जानकारी पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने पुलिस मुख्‍यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में दी. उन्‍होने बताया कि गत 26 दिसंबर को बालगोविंद साहु की टांगी से निर्मम हत्‍या पुल निर्माण स्‍थल पर कर दी गयी थी. इस घटना में अज्ञात अपराधियों ने झारखंड संघर्ष जनशक्ति मोर्चा (एसजेएमएम) के लेटर पैड पर पर्चा लिख कर घटना की जिम्‍मेवारी संगठन के प्रदीप सिंह के द्वारा लिया गया था.

Advertisement

मृतक के पुत्र प्रदीप साहू ने इस संबंध में लातेहार थाना में कांड संख्‍या 211/24 दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद एसडीपीओ अरविंद कुमार के नेतृत्‍व में एसआईटी का गठन किया गया था. अनुसंधान के क्रम में तीन जनवरी को इस कांड में संलि‍प्‍त पांच लोगों को भूसूर ग्राम के पिपरागढ़ा केंदुवाही से गिरफ्तार किया गया. पांचों में बालगोविंद साहु की हत्‍या में शामिल होने की बात स्‍वीकार की.

Advertisement

उन्‍होने बताया कि प्रदीप गंझू उर्फ प्रदीप सिंह उर्फ प्रदीप जी (चंदवा) के साथ लेवी हेतु क्षेत्र में दहशत फैलाने के उदेश्‍य से एसजेएमएम के नाम पर पर्चा फेंक कर बालगोविंद साहु की हत्‍या कर दी थी. गिरफ्तार आरोपियों में भुनेश्‍वर सिंह उर्फ अंकित (21), रमेश सिंह (24), छोटे लाल उरांव (27), रामचंद्र उरांव (24) और सनोज उरांव (23) का नाम शामिल है. उनके पास से तीन भरठुआ, दो मोबाइल व हत्‍या में प्रयुक्‍त एक टांगी बरामद किया गया है.

Advertisement

छापामारी में एसडीपीओ अरविंद कुमार, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े, पुअनि भागीरथ पासवान, मनोज कुमार, रामाकांत गुप्‍ता, राहुल सिन्‍हा, सुरेंद्र कुमार महतो, विक्रांत कुमार उपाध्‍याय, सअनि नागेश्‍वर महतो, संतोष कुमार, मनीष राय व अरविंद तिवारी के अलावा लातेहार थाना के सशस्‍त्र बल के जवान, सैट-1 के जवान व तकनीकि शाखा के पुलिस कर्मी शामिल थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!