mahesh singh banner new nn
राज्‍य

वज्रपात में एक बच्‍चा समेंत पांच घायल

लातेहार। गुरूवार की दोपहर हुई वज्रपात में एक बच्‍चा समेंत पांच लोग घायल हो गये. सभी को घायल अवस्‍था में लातेहार सदर अस्‍पताल लाया गया् यहां चिकिस्‍तक डा सुदामा प्रसाद ने उनका प्राथमिक इलाज किया. उन्‍होने बताया की चारों की हालत खतरे से बाहर है. लेकिन एक बच्‍चे की हालत थोड़ी क्रिटिकल है, हालांकि वह बातचीत कर रहा है. उसे रेफर किया जा रहा है, लेकिन परिजन उसका सदर अस्‍पताल में ही इलाज कराना चाह रह हैं.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले के गारू प्रखंड के रूद गांव में दोहपर तकरीबन दो बजे अचानक वज्रपात हो गयी् वज्रपात में रौशन भुईयां (12), चिंता कुमारी (20), संजीवन व मंतोष कुमार ( 34) घायल हो गये. गारू में एंबुलेंस सेवा प्राप्‍त नहीं होने के बाद 108 एंबुलेंस को डायल किया गया. तब गुरूवार की शाम घायलों को लातेहार लाया गया. उधर, बालुमाथ के डाढ़ा में गुरुवार को हुए आकस्मिक ब्रजपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक किसान गनु यादव (40) घायल हो गया. घटना उस वक्त घटी जब गनु यादव (40 वर्ष), पिता तुली यादव मवेशी चरा रहे थे.

विज्ञापन

इस दौरान अचानक तेज बारिश के साथ ब्रजपात शुरू हो गया. इसकी चपेट में वे आ गये. आनन-फानन में घायल गनु यादव को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. हाडॉ सुरेंद्र कुमार की देखरेख में घायल किसान का प्राथमिक उपचार किया गया. चिकित्सकों के अनुसार गनु यादव की हालत अभी स्थिर है. उन्हें निगरानी में रखा गया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!