mahesh singh banner new nn
महुआडांड़

होली त्योहार को लेकर डीएसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड में होली त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है. गुरूवार को डीएसपी शिवपूजन बहेलिया के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया.  इस दौरान सीओ सह बीडीओ संतोष बैठा भी मौजूद थे. यह फ्लैग मार्च थाना से प्रारंभ हुआ.

विज्ञापन

इसके बाद शास्त्री चौक, गांधी चौक, डीपाटोली, रामपूर, बिरसा चौक, समेत कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान पुलिस बल ने लोगों से होली को सद्भावना के साथ मनाने की अपील की. डीएसपी श्री बहेलिया ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्योहार है. इसे आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए. sarthakउन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की.  संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा. फ्लैग मार्च में थाना प्रभारी इन्द्रदेव राजवार एवं पुलिस जवान और आईआरबी के जवान शामिल थे.

विज्ञापन

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!