file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

यातायात नियमों का पालन करें सुरक्षित रहें: उपायुक्त

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ रवाना किया

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें. उपायुक्त मंगलवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत समाहरणालय से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना कर रहे थे.

Advertisement

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा जीवन बहुत मूल्यवान है. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं के रोकथाम एवं अपनी सुरक्षा के लिए सावधानी पूर्वक वाहन चलाने की अपील की. उपायुक्त ने दुपहिया दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और कार चलाने के समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील लोगों से की.
Advertisement
उपायुक्त ने कहा कि 18 वर्ष से कम उम्र के नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने देना अभिभावक की गलती है. उन्होंने दो पहिया एवं चार पहिया वाहन नाबालिगों को नहीं चलाने देने का आग्रह अभिवावकों से किया.

Advertisement

 जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि जागरूकता रथ लातेहार जिले के द्वारा सभी प्रखंडों में जाकर सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेगी. उन्हे यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा नियमों के बारे जानकारी प्रदान करेगा. इस मौके पर उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह, डीआरडीए निदेशक प्रभात रंजन तथा अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!