Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
अपराधलातेहार

न्‍यायलय के आदेश पर पुलिस ने फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्‍तेहार

लातेहार। न्‍यायालय के आदेश पर पुलिस ने फरार चल रहे प्राथमिकी अभियुक्त के घर इश्‍तेहार चस्‍पा किया है. यह मामला बालूमाथ थाना कांड संख्या 22/2023 में धारा 379/414 आईपीसी, 30(ii) कोल माइंस एक्ट, 21 एमएमडीआर एक्ट एवं 13 जेएम एक्ट 2017 के तहत दर्ज किया गया था.  इस मामले में अमन कुमार गुप्ता, पिता बृजलाल प्रसाद गुप्ता, (गोबरी टोला, बालूमाथ) नामजद आरोपी है और वह काफी समय से फरार चल रहा है. 

Advertisement

न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर इश्तिहार चिपका कर आदेश की तामीला की गई. इश्तिहार चिपकाने की कार्रवाई के दौरान अमरवाड़ीह पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा सहित सशस्त्र बल के जवान मौके पर मौजूद थे.  पिकेट प्रभारी अनुभव सिन्हा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर इश्तिहार चिपकाया गया है. उन्होंने कहा कि उसे एक माह के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का निर्देश दिया गया है. निर्धारित समय सीमा के अंदर आत्मसमर्पण नहीं करने पर उसकी संपत्ति की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement
Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!