Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
बरवाडीहराज्‍य

छिपादोहर के पूर्व थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह ने शूटिंग में हासिल किया प्रथम स्‍थान

बरवाडीह (लातेहार)। पलामू रेंज पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2025-26 में पलामू में आयोजित की गयी. यह प्रतियोगिता नौ व दस अक्‍टूबर को पलामू के लेस्‍लीगंज रेंज में आयोजित किया गया. पलामू रेंज के विभिन्न जिलों के पुलिस पदाधिकारियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इस प्रतियोगिता में लातेहार जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए उप निरीक्षक धीरज कुमार सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 50-यार्ड पिस्टल श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. श्री सिंह छिपादोहर थाना में थाना प्रभारी रह चुके हैं. समापन समारोह में पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक  शैलेश कुमार सिन्हा ने विजेताओं को सम्मानित किया. उन्‍होने प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी. कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं पुलिसकर्मियों में अनुशासन, सटीकता और आत्मविश्वास को सशक्त करती हैं. प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को उनके योगदान और सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया गया.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!