WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

बेटी की शादी से पहले टूटा आशियाना, पीड़ित परिवार ने मदद की गुहार लगाई

लातेहार: सदर प्रखंड के सांसग पंचायत तुरी टोला ग्राम में शुक्रवार की शाम अचानक आई तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है. तेज हवा और मूसलधार बारिश में एक विशाल सखुआ का पेड़ संजय तुरी के खपरैल मकान पर गिर गया. इससे उनका घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना से पीड़ित परिवार के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

घटना के संबंध में भुक्तभोगी संजय तुरी ने बताया कि अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. देखते ही देखते बगल में खड़ा सखुआ का बड़ा पेड़ उनके घर पर गिर पड़ा, जिससे छत सहित पूरा खपरैल मकान बर्बाद हो गया. गनीमत यह रही कि किसी को कुछ नहीं हुआ. घर में रखे खाने-पीने के सामान सहित दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी नष्ट हो गईं. संजय तुरी ने बताया कि वे एक गरीब परिवार से हैं और मजदूरी कर किसी तरह अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उन्होंने बताया कि इसी वर्ष उनकी बेटी की शादी तय हुई है और अब शादी में मात्र 12 दिन ही शेष हैं. ऐसे में यह घटना उनके लिए किसी बड़ी विपत्ति से कम नहीं है. उन्होंने कहा कि अब उनके सामने यह संकट खड़ा हो गया है कि वे बेटी की शादी की तैयारी करें या फिर अपने उजड़े हुए घर की मरम्मत. पीड़ित परिवार ने इस घटना में लगभग दो लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है. उन्होंने जिला प्रशासन से उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे इस कठिन परिस्थिति से उबर सकें. प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि आपदा प्रबंधन के तहत उन्हें मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी. हालांकि अंचल अधिकारी से संपर्क नहीं हो पाया. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द सर्वे कराकर पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. गांव के सामाजिक कार्यकर्ता मंगलदेव उरांव ने कहा कि जानकारी मिली है. पंचायत के मुखिया को भी अवगत कराया गया है. पंचायत स्तर से पीड़ित परिवार के लिए जो भी बन पाएगा हम उनके लिए किया जाएगा. अंचल अधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर उनको मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!