लातेहार। नव निर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने उन्हें विजयी बनाने पर नगर पंचायत क्षेत्र के मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मधु कोड़ा, चुनाव प्रभारी किशुन दास, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही व विधायक प्रकाश राम समेंत भाजपा के सभी छोटे-बड़े नेता व कार्यकर्ताओं के प्रति अपना आभार प्रकट किया और कहा किय यह जीत उनकी जीत है. इस चुनाव में उनसे अधिक भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है. श्री सिंह चुनाव जीत कर मतगणना केद्र में अपर समाहर्ता रामा रविदास से सर्टिपिकेट लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रह थे.
उन्होने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनके सिर पर एक बड़ी जवाबदेही आ गयी है. उन्होने कहा कि चुनाव पूर्व किये गये सभी वायदों को वह पूरा करेगें. मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे, सांसद प्रतिनिधि अमलेाश् सिंह, मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, विष्णुदेव प्रसाद गुप्ता, पिंटू रजक, आनंद सिंह, गौतम दास, गौरव पांडेय अजय तिवारी आदि मौजूद थे.