झारखंडनगर पंचायत चुनाव, लातेहार
नगर वासियों को मिले छह नये वार्ड पार्षद, नौ पुरानों ने भी बाजी मारी
जबकि वार्ड नंबर नौ से संयुक्ता कुंवर लगातार चौथी बार चुनाव जीती हैं. इसके अलावा वार्ड नंबर 11 से संतोष रंजन और वार्ड नंबर तीन से विमला देवी लगातार चौथी बार चुनाव जीता है. इसके अलावा वार्ड नंबर एक से मो नसीरूद्दीन अंसारी, वार्ड छह से मनोज कुमार गुप्ता, वार्ड आठ से आशा देवी, वार्ड नंबर 12 से मुस्तरी बीबी, वार्ड 14 से इंद्रदेव उरांव व वार्ड नंबर 15 से गुड़िया सिन्हा दूसरी बार चुनाव जीता है. अब इन वार्ड पाषर्दों के बीच नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव किया जायेगा. प्रत्याशी अभी से ही इसके लिए जोड़ घटाव में लग गये हैं.