लातेहार। नगर पंचायत चुनाव 2026 के परिणाम में काफी उलट फेर देखने को मिला है. वार्ड पार्षदों में छह नये चेहरे हैं. दीगर बात तो यह है कि इन नये चेहरों मे सबसे अधिक मतों से वार्ड नंबर पांच में शब्बू परवीन ने अपने प्रतिद्वंंदि प्रमिला देवी को 364 मतों से शिकस्त दी. सब्बू परवीन को कुल 586 और प्रमिला देवी 222 मत मिले. इसी प्रकार वार्ड नंबर 10 में मुंद्रिका मांझी ने अपने निकटम प्रतिद्वंदि धीरज पासवान को मात्र छह वोटो से हराया. मुंद्रिका मांझी को 242 और धीरज कुमार पासवान को 236 मत मिले.