लातेहार। वाकई आज की रात बहुत ही भारी गुजरेगी, उनके लिए जो नगर पंचायत चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. ऐसा नहीं है कि सिर्फ प्रत्याशी आज की रात करवटें बदलते गुजारेंगे वरन उनके समर्थक और नगरवासी भी बड़ी बेसब्री से सुहब होने का इंतजार करेंगे. काफी समय के बाद झारखंड में नगर निकाय के चुनाव पिछले 23 फरवरी को संपन्न हुए. अब मतगणना की बारी है. 27 फरवरी की प्रात: आठ बजे से मतगणना का कार्य शुरू होगा. कुल 15 बेंच बनाए गए हैं और दो राउंड में मतगणना होगा. लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष के आठ और कुल 15 वार्ड पाषर्दों के लिए 56 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला कल होगा. नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में थे. इनमें इनमें बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, महेश सिंह, नीना कुमारी तिर्की, बिलासी तोपनो व सुर्यदेव भगत का नाम शामिल है. हालांकि सेलेस्टीन कुजूर ने स्वास्थ्य समस्याओं के कारण बिलासी तोपनो को अपना समर्थन दे दिया था. लोगों का आंकलन है कि इस चुनाव में भाजपा समर्थित महेश सिंह एवं झामुमो समर्थित बिलास तोपनो के बीच सीधी टक्कर है.हार और। जीत का अंतर बहुत ही कम हो सकता है. पिछले नगर पंचायत के चुनाव में झामुमो प्रत्याशी बिलासी तोपनो हार गयी थी. उन्हे भाजपा के सीतामनी तिर्की ने हराया था. जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 56 प्रत्याशी चुनावी समर में थे. इनमें वार्ड नंबर एक से छह, वार्ड नंबर दो से चार, वार्ड नंबर तीन से तीन, वार्ड नंबर चार से नौ, वार्ड नंबर पांच से तीन, वार्ड नंबर छह से तीन, वार्ड नंबर सात से चार, वार्ड नंबर आठ से चार, वार्ड नंबर नौ से तीन, वार्ड नंबर 10 से तीन, वार्ड नंबर 11 से दो, वार्ड नंबर 12 से तीन, वार्ड नंबर 13 से चार, वार्ड नंबर 14 से दो तथा वार्ड नंबर 15 से तीन प्रत्याशी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे थे. इन सभी प्रत्याशिेयों के किस्मत का फैसला 27 फरवरी को होगा.