WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

नहीं लगाया हेलमेट तो नहीं मिलेगा पेट्रोल

लातेहार। सड़क सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश पर जिले में नो हेलमेट नो पेट्रोल का नियम लागू कर दिया है. जिला परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय में पेट्रोल पंप मालिकों के साथ की गयी बैठक आयोजित की गई. बैठक का उदेश्य जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं उससे होने वाली मृत्यु पर अंकुश लगाना था. बैठक में लातेहार जिले के सभी पेट्रोल पंप मालिक उपस्थित थे. बैठक में सभी पेट्रोल पंप मालिकों को अपने पेट्रोल पंप नो हेलमेट नो फ्यूल कैंपेन चलाने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि बगैर हेलमेट दुपाहिया वाहन परिचालन करने वाले चालकों को पेट्रोल नहीं दें. इस से सम्बंधित पम्पलेट एवं बैनर हर पेट्रोल पंप में लगाने तथा इस नियम का सख़्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया. आने वाले दिनों में अगर निर्देश का अनुपालन नहीं किया जाता है तो पेट्रोल पंप मालिकों के बिरुद्ध कारवाई की जायेगी. बैठक में मां वैष्णवी फ्यूल के संचालन रघुवीर यादव समेत पेट्रोल संचालक मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!