लातेहार। अनुमंडल पुलिस पदाधिकार संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व मे की गयी छापामारी में अवैध रूप से भंडारण किये गये बालू और गिट्टी बरामद किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस एवं खनन विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से की गयी. अवैध खनिज भंडारण किये जाने की गुप्त सूचना के आधार पर वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक टीम का गठन किया. इसमें पुलिस व खनन विभाग के अधिकारी शामिल थे. गठित टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम हेठपोचरा और मांजर के बीच संयुक्त रूप से छापामारी की गयी. इस छापामारी में खाली मैदान में अवैध रूप से डंप किया गया 8500 घन फीट बालू और 3000 घन फीट गिट्टी को जब्त किया गया. छापामारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता के अलावा खनन निरीक्षक एवं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा मुख्य रूप से शामिल थे. इसे ले कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.