लातेहार
योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्नवयन करें: उपायुक्त
जिला नियोजन व कौशल विकास एवं श्रम अधीक्षक के कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सपंन्न


उपायुक्त ने युवाओं को रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण उपलब्ध कराने, विभिन्न योजनाओं के तहत अधिकाधिक अभ्यर्थियों का निबंधन सुनिश्चित करने तथा प्रशिक्षण के उपरांत नियोजन की संभावनाओं को बढ़ाने पर विशेष बल दिया. उपायुक्त ने श्रम विभाग से संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की. उन्होने विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी ली और असंगठित श्रमिकों के निबंधन, श्रम कल्याण योजनाओं के प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने बैठक के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को योजनाओं का क्रियान्वयन पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, श्रम अधीक्षक दिनेश भगत एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. 