WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
झारखंडलातेहार

ग्रामीणों की बैठक में मुआवजा व जल समस्याओं पर लोगों ने आवाज उठायी

बालूमाथ (लातेहार)। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनीता देवी की मौजूदगी में प्रखंड मुख्यालय के गेरेंजा हराफू टोला में ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई. बैठक के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि एक कंपनी द्वारा बिना अनुमति के गांव में प्रवेश करने का मामला सामने आया है. जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. इसके अलावा एनएच सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा अब तक नहीं मिलने की गंभीर समस्या भी उठाई गई. ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण कार्य को लगभग तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें अब तक उचित मुआवजा नहीं मिल पाया है. इस मुद्दे पर अनीता देवी ने त्वरित पहल करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कराने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है कि सरकार की संवेदनशील नीतियों के बावजूद आदिवासी समुदाय की भूमि अधिग्रहित कर निर्माण कार्य तो कर लिया जाता है, लेकिन समय पर मुआवजा नहीं दिया जाता है. जिससे ग्रामीणों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. बैठक में क्षेत्र के कई जलमीनारों के खराब होने की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई. इस पर अनीता देवी ने तत्काल पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंता से वार्ता कर शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र की जनता के अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी हर जायज मांग को प्राथमिकता के साथ पूरा कराने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगी.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!