लातेहार। गुरूवार को जिला स्तरीय महिला पुरुष लीग सह नॉक आउट वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया. मौके पर बतौर मुख्य अतिथि आईटीडीए प्रोजेक्ट डायरेक्टर प्रवीण कुमार गगराई, विशिष्ट अतिथि मेजर, लातेहार राजकुमार लकड़ा, जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव व पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार आदि ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर एवं बॉल सर्विस कर खेल प्रारंभ किया. आयोजन समिति के अध्यक्ष पंकज तिवारी के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया. श्री तिवारी ने आयोजन में भाग लेने वाले पुरुष एवं महिला टीम के खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की.
विज्ञापन
मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार गहराई ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खेल एक एक अच्छा माध्यम है. खेलने से स्वस्थ जीवन की शुरुआत होती है. मेजर राजकुमार लकड़ा ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए खेल बहुत जरूरी है. शिक्षा के साथ-साथ खेल बहुत जरूरी है, फिटनेस लेवल बनाए रखने के लिए खेल बहुत जरूरी है. पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार में कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से जिले में छुपी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है. खिलाड़ी छोटे-छोटे अवसर अवसरों का लाभ उठाकर बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं.
विज्ञापन
इस अवसर पर लातेहार जिला बॉलीबॉल संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार छोटू, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, आलोक कुमार सिंह, दिलेश्वर यादव, साजन कुमार, कामिल अंसारी, संतोष कुमार, शुभम साव, कमलेश उरांव, विशाल कुमार, रिंकू कच्छप, विवेक कुमार आदि उपस्थित थे. हालांकि बारिश के कारण आज का मैच नहीं हो सका.