green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
sri ram
झारखंडलातेहार

भारत की जनगणना आज से शुरू, आइए जाने कैसे कर सकते है स्व_गणना

लातेहार। भारत की जनगणना 2026 दो चरणों में किया जाएगा।  पहला चरण एक मई से प्रारंभ हो गया है। एक से 15 में तक स्व-गणना की जाएगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक घर घर जाकर मकान सूचीकरण एवं मकान संख्या का आकलन करेंगे।

2027: स्व-गणना प्रक्रिया (झारखण्ड)* 📱🇮🇳

अब आप खुद से मोबाइल/लैपटॉप पर अपनी जनगणना की जानकारी भर सकते हैं। पूरा प्रोसेस 4 भाग में है:

*भाग 1: पोर्टल में प्रवेश एवं पंजीकरण*

1. *वेबसाइट*: https://se.census.gov.in पर जाएं

2. *क्षेत्र चुनें*: राज्य = झारखण्ड, अपना क्षेत्र सेलेक्ट करें

3. *कैप्चा*: स्क्रीन पर दिख रहा कोड डालें

4. *परिवार पंजीकरण*:

– मुखिया का नाम भरें

– 10 अंकों का मोबाइल नंबर डालें

– ईमेल आईडी (जरूरी नहीं)

*⚠️ ध्यान दें*: पंजीकरण के बाद नाम बदल नहीं सकते। एक परिवार = एक ही मोबाइल नंबर

*भाग 2: सत्यापन एवं स्थान की पहचान*

1. *भाषा*: अपनी पसंदीदा भाषा चुनें

2. *OTP*: मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें

3. *स्थान विवरण*: जिला चुनें, पिन कोड डालें, गांव/शहर/वार्ड भरें

4. *मैप पर निवास*: डिजिटल मैप पर लाल मार्कर को खींचकर अपने घर की सही लोकेशन सेट करें और पुष्टि करें

*भाग 3: डेटा दर्ज करना और अंतिम प्रस्तुतीकरण*

1. *प्रश्नावली*: मकान, मुखिया और परिवार की सभी जानकारी भरें

2. *सहायता*: शंका हो तो FAQ और टूलटिप्स देखें

3. *पूर्वावलोकन*: ‘Preview’ में सारी जानकारी चेक करें, गलती सुधारें

4. *सबमिट*: “पुष्टि करें और सबमिट करें” पर क्लिक करें

*⚠️ ध्यान दें*: एक बार सबमिट के बाद कोई बदलाव नहीं होगा

*भाग 4: SE ID का सृजन और सत्यापन*

1. *SE ID मिलेगी*: सबमिट के बाद 11 अंकों की स्व-गणना पहचान संख्या मिलेगी। ये SMS से भी आएगी

2. *प्रगणक को दिखाएं*: जब Census वाला आपके घर आए तो SE ID बताएं

3. *सत्यापन*:

– SE ID मैच हुई तो डेटा स्वीकार

– मैच नहीं हुई तो प्रगणक दोबारा जानकारी लेंगे.

आइए भारत की जनगणना 2026 में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए 

शुभम संवाद, लातेहार झारखंड

 

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!