maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

योजनाओं को धरातल पर उतरना आवश्यक: डीसी

It is necessary to get the plans on the ground: DC

लातेहार।  उपायुक्त ने  कहा कि आमजनों के हित के लिए संचालित इन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर सफल बनाना हम सभी का मुख्य उद्देश्य है. इसके लिए सभी अधिकारियों को सक्रिय रूप से प्रयासरत रहने की आवश्यकता है.

विज्ञापन

उपायुक्त शुक्रवार को  दीन दयाल उपाध्याय नगर भवन, लातेहार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं अबुआ आवास योजना तथा अभिषरण से संबंधित प्रखंड और पंचायत स्तरीय कर्मियों एवं जन प्रतिनिधियों का उन्मुखिकरण से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे. कार्यशाला का उपायुक्त श्री गुप्ता, उप विकास आयुक्त सुरजीत सिंह और अन्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है.  उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर योग्य लाभुकों का चयन कर अबुआ आवास योजना  का लाभ देने का निर्देश दिया. डीडीसी सुरजीत सिंह ने कहा कि  केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इन योजनाओं का लाभ दिया जा सकें. कार्यशाला में अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं राजमिस्त्री से संबंधित प्रशिक्षण, मनरेगा से संबंधित प्रशिक्षण आदि की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

कार्यशाला में उप विकास आयुक्त  सुरजीत कुमार सिंह, डीआरडीए निदेशक  प्रभात रंजन चौधरी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा  श्रेयांश, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन और अन्य जिला और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!