dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
लातेहार

निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी बनाना पदाधिकारियों की जिम्मेदारी: उपायुक्‍त

नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में समीक्षा बैठक आयोजित

लातेहार। नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 को सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्‍न कराने को ले कर  सोमवार को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्‍कर्ष गुप्‍ता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक के दौरान मतदान प्रक्रिया, मतदान केंद्रों की तैयारी, निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन, सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों के प्रशिक्षण, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सहित निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई. सामान्य प्रेक्षक योगेन्द्र प्रसाद ने निर्वाचन कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.उन्होंने कहा कि सभी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता बनाए रखना सभी संबंधित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, व्यय प्रेक्षक नीरज कुमार, अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, उप निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रेयांश, निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button