Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

जमीर मुहल्‍ला अखाड़ा ने सांप्रदायिक सोर्हाद की मिशाल पेश की

रामनवमी जुलूस में भाग लेने वाले रामभक्‍तों पर पुष्‍प वर्षा की, शर्बत पिलाया

लातेहार। रामनवमी के मौके पर शहर के रेलवे स्‍टेशन क्षेत्र के डुरूआ स्थित जमीर मुहल्‍ला अखाड़ा ने सांप्रदायिक सोहार्द की मिशाल पेश किया है. लोगों ने यहां गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल पेश कर लोगों के सामने एक बेहतरीन नजीर पेश किया. जमीर मुहल्‍ला अखाड़ा के सदस्‍यों ने वार्ड पार्षद शब्‍बू परवीन के नेतृत्‍व मे रामनवमी जुलूस में भाग लेने वाले रामभक्‍तों पर न सिर्फ पुष्‍प वर्षा की वरन उन्‍हें शर्बत भी पिलाया और उन्‍हें मर्यादा पुरूषोत्‍तम भगवान श्रीराम के जन्‍मोत्‍सव की बधाई दी. वार्ड पार्षद ने कहा कि यही हमारे भारत की खुबसूरती है. यहां हर धर्म व संप्रदाय के लोग एक दूसरे के पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाते हैं. उन्‍होने यहां लातेहार प्रारंभ से ही सांप्रदायिक सोहार्द की मिशाल पेश करता आया है. मौके पर समाजसेवी आजाद खान ने कहा कि हमें एक दूसरे के पर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए. धर्म कोई भी हो, वह हमेशा एक दूसरे की भलाई करने एवं आपस में भाइचारा कायम करना सीखाता है.मौके पर जमीर मुहल्‍ला अखाड़ा के कई पदाधिकारी व सदस्‍य मौजूद थे. सबों ने वार्ड पार्षद के इस कार्य की सराहना की.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!