Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंड

घर का ताला तोड़ कर लाखों रूपये के गहने व नगदी की चोरी

लातेहार। जिले के मनिका थाना क्षेत्र के बेसना ग्रांव गौरव कुमार सिन्‍हा के घर में अज्ञात चोरों ने  ताला तोड़ कर चोरी कर ली. घटना की जानकारी गृह स्‍वामी को बुधवार की शाम तब मिली जब वे रांची से अपने घर लौटे. इस चोरी में लाखों रूपये के गहने एवं 50 हजाार रूपया नगद चोरों के हाथ लगा है. जानकारी के अनुसार गौरव सिन्‍हा पिछले 22 जुलाई अपने पूरे परिवार के साथ अपने नीजि कार्य के लिए  रांची गये थे. 29 जुलाई की रात जब वे अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर के ग्रिल का दरवाजा टुटा हुआ है और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा है. तत्‍काल वे समझ गये कि उनके घर मे चोरों ने हाथ साफ कर दिया है. उन्‍होने बताया कि चोरों ने करीब 120 ग्राम सोना, 400 ग्राम चांदी और 50 हजार रूपये नगद की चोरी कर ली है. इस संबंध में उन्‍होने मनिका थाना क्षेत्र को सूचना दी.  मनिका पुलिस मौक पर पहुंच कर जांच पड़ताल की. मनिका थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस चोरों की धर पकड़ के लिए छापामारी कर रही है. उन्‍होने शीघ्र ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा किया.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!