लातेहार। जरूरत के समय रक्तदान कर किसी की जिंदगी बचाना सबसे बड़ा मानवीय कार्य है. इसी भावना के साथ अनुज कुमार (जेएनवी रोड,लातेहार)ने एक बुजुर्ग महिला के इलाज के लिए अपना रक्तदान किया. यह उनका जीवन का छठा रक्तदान है. अनुज कुमार ने बीमारी से जूझ रही बुजुर्ग महिला हसीना खातून (डूरुआ, लातेहर) के लिए रक्तदान किया. अनुज कुमार ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में उम्मीद जगाने का माध्यम भी है. जब किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होती है, तब समय पर किया गया रक्तदान उसके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. उन्होंने कहा कि स्वस्थ लोगों को आगे बढ़कर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त के लिए परेशान न होना पड़े. उनके इस कार्य की लोगों ने सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया और अन्य लोगों से भी रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की.