Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला में प्राचार्य तृप्ति भारती ने लिया भाग

लातेहार। जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने परिमल स्कूल ऑफ लीडरशिप, बागर (राजस्थान) में आयोजित झारखंड गोल्ड स्कूल के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला में भाग लिया। यह कार्यशाला 16 से 23 सितंबर तक आयोजित की जा रही है.  कार्यशाला का उद्देश्य विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, प्रभावी विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रधानाध्यापकों को नई कार्यपद्धतियों से अवगत कराना था. कार्यशाला में प्रधानाध्यापकों को बताया गया कि विद्यालय के विकास में प्रधानाध्यापक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने, शिक्षकों के बीच समन्वय स्थापित करने, विद्यार्थियों की शैक्षणिक जरूरतों को समझने तथा विद्यालय में नवाचार को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया. इसके अलावा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, अनुशासन, अभिभावकों की सहभागिता, शिक्षकों के नेतृत्व विकास तथा विद्यालय की उपलब्धियों को बेहतर बनाने के लिए अपनाई जा रही प्रभावी गतिविधियों की जानकारी दी गई. कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने अपने अनुभव भी साझा किए. प्राचार्य तृप्ति भारती ने कहा कि कार्यशाला में मिले अनुभव और नई कार्यपद्धतियां विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में उपयोगी साबित होंगी. उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर नवाचार और सकारात्मक प्रयास आवश्यक हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!