green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

शाहदेव की अगुवाई में कई दलों के नेताओं ने झामुमो की सदस्‍यता ग्रहण की

लातेहार। झामुमो के लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की अगुवाई में विभिन्‍न दलो के कई नेताओ ने झामुमो की सदस्‍यता ग्रहण की. इनमें आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रवक्‍ता सौरव श्रीवास्तव, भाजपा के अश्विन मिश्रा के अलावा  रोहित अग्रवाल अंकित कुमार, मनीष गुप्ता, कृपाचार्य सिंह और चंदवा प्रखंड के 15 पंचायत समिति सदस्‍य ने रांची के झामुमो केंद्रीय कार्यालय में केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय की मौजूदगी में झामुमो की सदस्‍यता ग्रहण की.

श्री पांडेय ने सभी नव आगंतुकों का माल्‍यापर्ण कर और पार्टी का पट्टा भेंट कर स्‍वागत किया. जिला अध्‍यक्ष श्री शाहदेव ने कहा क‍ि आज पूरे प्रदेश की जनता जान गयी है कि झामुमो ही प्रदेश का विकास कर सकता है. आज झारखंड की बागडोर एक कुशल नेतृत्‍व के हाथों में हैं. उन्‍होने कहा कि झामुमो और मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन नीति व सिद्धांतों से प्रभावित हो कर दूसरे दलों के लोग भी झामुमो में आ रहे हैं.

Advertisement

श्री शाहदेव ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में विकास कार्यों का जाल बिछा है. सरकार समाज के हर तबके के लोगों के लिए योजनायें बना रही है और इसका लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है. मौके पर केंद्रीय सदस्य जुनैद अनवर, जिला सचिव बुद्धेश्वर उरांव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना उरांव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव,  प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, नौशाद आलम, हिमांशु सिंह , प्रदीप यादव, अशोक यादव आदि मौजूद थे.

Advertisement
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!