Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

चलो दीप जलायें, जहां अंधेरा है: अभिनंदन प्रसाद

एकल अभियान का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्‍यास वर्ग का शुभारंभ

लातेहार। एकल अभियान का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य अभ्यास का उदघाटन अंचल अध्‍यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने भारत माता एवं सरस्वती माता की तसवीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर बोलते हुए श्री प्रसाद ने एकल अभियान के उदेश्‍य की चर्चा की. उन्‍होने कहा क‍ि जहां अंधेरा है वहां एकल अभियान दीप जलाने का प्रयास कर रहा है. एकल अभियान इसी उदेश्‍य को ले कर आगे बढ़ रहा है. कार्यक्रम में अंचल संरक्षक संजय तिवारी व मुकेश पांडेय ने भी अपने उद्गार व्‍यक्‍त किये. उन्‍होने कहा कि एकल अभियान समाज को संस्‍कारित करने का कार्य कर रहा है. यह पंचमुखी शिक्षा अधारित ज्ञान दे कर समाज व राष्‍ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहा है. उन्‍होने कहा कि एकल अभियान के आचार्यों का बहुत ही महत्‍वपूर्ण दायित्‍व है. समाज को संंस्‍कारयुक्‍त बनाना और उनमें राष्‍ट्रप्रेम की भावना जगाने में आचार्यों की अहम भूमिका है. मौके पर अंचल हरिकथा अध्यक्ष मनमोहन राम, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद, अंचल सचिव राजेंद्र प्रसाद के अलावा अंचल प्रशिक्षण प्रमुख महेंद्र सिंह, अंचल कार्यालय प्रमुख राहुल कुमार, चन्द्रकिशोर सिंह, रूपलाल यादव, रामवृक्ष यादव व पंडित यादव उपस्थित थे

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!