Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडबरवाडीहराज्‍यलातेहार

लोकेश कुमार सिंह बने बरवाडीह के नए अंचलाधिकारी, दिया अपना योगदान

Advertisement

बरवाडीह (लातेहार) । बरवाडीह अंचल कार्यालय के नए अंचलाधिकारी के रूप में लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को योगदान कर दिया. योगदान करने के साथ उन्होंने निवर्तमान अंचल अधिकारी मनोज कुमार से प्रभार ग्रहण किया. अंचलाधिकारी के योगदान करने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज और अंचल के कर्मियों के द्वारा बुके भेंट करके स्वागत करने के साथ निवर्तमान अंचल अधिकारी मनोज कुमार को विदाई दी गई.

Advertisement

प्रभार ग्रहण करने के बाद अंचल अधिकारी लोकेश सिंह ने अंचल के हलका कर्मियों एवं कार्यालय कर्मियों के साथ बैठक करते हुए अंचल के भौगोलिक स्थिति की जानकारी ली. वहीं मौके पर अंचल के सहायक मनोज कुमार, हल्का कर्मी बीरबल उरांव, रामनाथ कुमार, दरोगा सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Advertisement
Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!