dps 1 b
latehar-tuiris
carnival 1
RPD NEW NEW
alisha
lps
नगर पंचायत चुनाव, लातेहार

महेश सिंह बने लातेहार के नये नगर पंचायत अध्‍यक्ष, बिलासी तोपनो को 985 मतों से हराया

आशीष टैगोर

लातेहार। नगर वासियों को उनका नया नगर पंचायत अध्‍यक्ष मिल गया है. भाजपा समर्थित महेश सिंह ने झामुमो समर्थित बिलासी तोपनो को  985 मतों से हरा कर विजय का सेहरा अपने सिर पर बांधा है. अपर समाहर्ता रामा रविदास ने श्री सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान किया और उन्‍हें अपनी शुभकामनायें दी. मौके पर अंचलाधिकारी नंद कुमार राम मौजूद थे. नगर पंचायत के अन्‍य प्रत्‍याशियों में कुमारी नीना तिर्की को 164, बैजंती देवी को 257, भगतू नगेशिया को 406, मील्‍यानी कुजूर को 1139, सूर्यदेव भगत को 218 और सेलेस्‍टीन कुजूर को 85 मत मिले.जबकि वार्ड पार्षदों में वार्ड नंबर एक में मो  नसरुद्दीन मियां को 251 और माला देवी को 235 मत मिले. नसरुद्दीन मियां 16 मतों से विजयी रहे. वार्ड नंबर दो में सुगंधी देवी के 462 और कंचन शौंडिक 259 मत मिले. सुगंधी देवी 203 मतों से विजयी हुई. वार्ड नंबर तीन में विमला देवी को 390 और वर्षा कुमारी को 223 वोट मिले. विमला देवी 167 वोट जीती. वार्ड नंबर चार में जयराम कपूर को 254 और नवीन कुमार सिंह को 210 वोट मिले. जयराम कपूर 44 वोटो से विजयी रहे. वार्ड नंबर पांच में सब्बू परवीन का 586 और प्रमिला देवी का 222 मत मिले. सब्बू परवीन 364 से विजयी रही. वार्ड नंबर छह में मनोज कुमार गुप्ता को 458 और सत्यनारायण प्रसाद को 224 मत मिले. मनोज कुमार गुप्ता 234 से विजयी रहे. वार्ड नंबर सात में मनोज कुमार दास को 420 और भुवनेश्वर राम को 334 मत मिले. मनोज कुमार दास 86 वोट से जीते. वार्ड नंबर आठ में आशा देवी को 331 और आशीष कुमार गुप्ता को 283 मत मिले. आशा देवी 48 मतों से विजयी रहे. वार्ड नौ में संयुक्ता कुंवर ने रीमा कुमारी को 298 वोटो से हराया. संयुक्‍ता कुंवर को 544 और रीमा देवी को 246 मत मिल. वार्ड 10 में मुद्रिका मांझी ने धीरज पासवान को छह वोटो से हराया. मुंद्रिका मांझी को 242 और धीरज को 236 मत मिले. वार्ड 11 में संतोष रंजन से 203 मतों से उत्तम प्रसाद को हराया. संतोष रंजन को 335 और उत्‍तम कुमार को 132 मत मिले. वार्ड 12 में मुस्तरी बीबी ने शंकर राम को हराया. मुस्‍तरी बीबी को 322 व शंकर राम को 200 मत मिले. वार्ड 13 में अमन तिग्‍गा अलमा पन्ना ने मनिका देवी को हराया. पन्‍ना को 309 और मनिता को 133 मत मिले. वार्ड 14 में इंद्रदेव उरांव ने तराशिला कुजूर को हराया. इंद्रदेव को 423 और तरसिला को 331 वोट मिले. वार्ड 15 में गुड़िया सिन्हा ने सुनीता गुप्ता को 21 मतों से हराया. गुड़ि‍या सिन्‍हा को 291 और सुनीता गुप्‍ता को 270 मत प्राप्‍त हुए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button