लातेहार। लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने कहा कि लातेेेेहर नगर पंचायत अध्यक्ष के रूप में महेश सिंह की जीत लातेहार की जनता की जीत है. उन्होने कहा कि भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह प्रारंभ से ही इस चुनाव में जीत के प्रबल दावेदार थे. उन्होने जी-तोड़ मेेेहनत की और परिणाम सबों के सामने है. उन्होने कहा कि यह सामुिहक प्रयास का फल है. समाज के हर वर्ग के लोगो ने उन्हें अपना समर्थन दिया. महेश सिहं को जीताने के लिए एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हो कर काम कर रहे थे. अंतत: परिणाम बहुत ही सुखद आया. श्री प्रसाद ने इसके लिए लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मतदाओं को इसके लिए धन्यवाद दिया और आभार प्रकट किया. उन्होने कहा कि लातेहार की जनता शुरू से ही महेेेश सिंह को अपना नगर पंचायत अध्यक्ष मान चुकी थी और मतदान के दिन उनके पक्ष में मतदान किया और आज उन्हें विजयी बनाया. श्री प्रसाद ने कहा कि महेश सिंह की लातेहार मे जीत से प्रदेश में एनडीए और अधिक मजबूत हुई है और आगामी चुनावों में इसका असर देखने को मिलेगा.