IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
महुआडांड़

महुआडांड़ के दौना गांव में गहराया जल संकट गहराया

लातेहार।  अभी गर्मी पड़ी भी नहीं कि जिले के कई इलाकों में जल संकट गहराने लगा है. जिले के महुआडांड़ प्रखंड के दुरूप पंचायत के दौना गांव के लोग इन दिनों भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं. गर्मी शुरू होते ही गांव में चालू एक मात्र चापाकल अब हांफने लगा है. कई बार पंप करने के बाद एक-आध बालटी पानी दे रहा है.

विज्ञापनcar new

बता दें कि इस चापाकल पर गांव के  25 से 30 घरों के लोग निर्भर हैं. गांव के एर्नियुस बृजिया, अरविंद बृजिया, ज्योति तेलरा, विलियम बृजिया, लोरेंस बृजिया, बसीर अंसारी, लालचंद बृजिया, नसरुद्दीन अंसारी व जब्बार अंसारी आदि ने बताया कि पानी की समस्या हर साल गर्मी में विकराल रूप ले लेती है. लेकिन इस बार स्थिति और भी खराब है. महिलाएं और बच्चे दूर-दराज के चापाकलों से पानी लाने को मजबूर हैं. इससे उनकी दिनचर्या प्रभावित हो रही है.

विज्ञापन

ग्रामीण ने प्रशासन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते पानी की उचित व्यवस्था नहीं हुई, तो हालात और भी भयावह हो सकते हैं. ग्रामीणों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों और प्रशासन के अधिकारियों से इस दिशा में पहल करने का आग्रह किया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!