IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडमहुआडांड़

दक्षिणी भिखारियट फुटबॉल टूर्नामेंट का विधायक रामचंद्र सिंह ने किया उद्घाटन

बालक एवं बालिका वर्ग की 14 टीमों के बीच होंगे मुकाबले, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के गोठगांव पारिष में शुक्रवार को दक्षिणी भिखारियेट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर डाल्टनगंज धर्मप्रांत के बिशप थेयोदर मसकरेंहस सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। टूर्नामेंट में पलामू प्रमंडल से कुल 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनमें बालक एवं बालिका वर्ग की सात-सात टीमें शामिल हैं।कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों ने मुख्य अतिथि विधायक रामचंद्र सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। गोठगांव के पल्ली पुरोहित सह विद्यालय के सचिव फादर अशोक नगेसिया ने विधायक को अंगवस्त्र ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, सिस्टर क्रिस्टीना खलखो ने डाल्टनगंज धर्मप्रांत के बिशप थेयोदर मसकरेंहस को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।इसके बाद विधायक रामचंद्र सिंह ने विधिवत फीता काटकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। उन्होंने मैदान में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों एवं खेलप्रेमियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

बालक एवं बालिका वर्ग के बीच रोमांचक मुकाबलों से आगाज

टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में बालक वर्ग में बिरसा मुंडा उच्च विद्यालय, मनिका और संत मरियम उच्च विद्यालय छिपादोहर की टीमों के बीच मुकाबला हुआ। वहीं, बालिका वर्ग में संत मिखाएल साले एवं संत जेवियर उच्च विद्यालय गोठगांव की टीमों ने खेल भावना के साथ अपने मुकाबले की शुरुआत की। दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, कौशल एवं खेल के प्रति समर्पण का प्रदर्शन किया।मैच के दौरान बालक वर्ग में अर्पित खलखो तथा बालिका वर्ग में निशांत ने रेफरी की भूमिका निभाई। मैदान में मौजूद दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। टूर्नामेंट में बालक एवं बालिका वर्ग की समान भागीदारी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

खेल से विकसित होती है अनुशासन और टीम भावना : विधायक

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि खेल केवल जीत और हार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, आपसी भाईचारे और टीम भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है कि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित अवसर और बेहतर मंच उपलब्ध कराया जाए।विधायक ने बालिका वर्ग की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज बेटियां शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। कार्यक्रम में डाल्टनगंज धर्मप्रांत के बिशप फादर थेयोदर मसकरेंहस, झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि इफ्तखार अहमद, जिला कांग्रेस महासचिव रामनरेश ठाकुर, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित पाल कुजूर, महुआडांड़ उपप्रमुख सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अभय मिंज, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, कांग्रेस प्रखंड उपाध्यक्ष नसीम अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर सुहैल, रानू खान,संजय तिग्गा, रिंकू खान, अनवर खान, रुहूल अमीन एवं सतीश तिग्गा सहित आयोजन समिति के सदस्य, विद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!