file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडराज्‍य

पूर्ण योजनाओं की जांच के बाद करें भुगतान: डीसी

Latehar, 09 Dec. 2024

लातेहार। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी (जिला खनिज निधि ट्रस्ट) एवं एससीए (विशेष केन्द्रीय सहायता) की राशि से जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में डीएमएफटी के प्रभारी पदाधिकारी समीर कुल्लू ने डीएमएफटी से संचालित विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति से ट्रस्‍ट अवगत कराया. वैसी योजनाएं जो पूर्ण कर ली गई है, उन योजनाओं की भौतिक जांच के बाद भुगतान कराने का निर्देश उपायुक्‍त ने दिया. उपायुक्‍त ने प्राक्कलन के अनुरूप एवं गुणवत्तायुक्त कार्य कराने का निर्देश दिया.

Advertisement

उन्‍होने डीएमएफटी की राशि से किये जा रहे स्कूल बाउंड्री निर्माण, पीसीसी पथ निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र जीर्णोद्धार इत्यादि कार्य की समीक्षा की. उपायुक्त ने एससीए के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा के क्रम में एजेंसियों को आपसी में समन्‍वय स्थापित कर शेष कार्यों का पूरा करने का निर्देश दिया.

Advertisement

बैठक में पीसीसी सड़क, पुलिया निर्माण, तालाब, विद्यालय समेत अन्य संचालित अन्‍य योजनाओं की अद्यतन समीक्षा की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार, एसीए के प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश समेंत संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता व अन्‍य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!