लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने बनहर्दी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के चौड़ीकरण, रजवार, एनटीपीसी की नॉर्थ धाधू कोल माइसं, डीवीसी के तुबेद कोल माइनस, रेलवे ओवर ब्रिज, कोल ब्लॉक पीवीयूएनएल, चकला कोल ब्लॉक सहित अन्य परियोजनाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों की की गयी. इस दौरान उपायुत ने एफआरए, एनओसी, जमीन अधिग्रहण सहित लंबित मामलों की जानकारी ली और कार्रवाई करते हुए उनके निष्पादन के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित किए गए जमीन के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द मुआवजा भुगतान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि सहित अन्य मामलों के तहत हो कार्यों की जानकारी लेने के उपरांत मामलो पर कार्रवाई करते हुए ससमय उनका निष्पादन करने का निर्देश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, एलआरडीसी प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ सुलेमान मुंडरी, के अलावा सभी अंचल अधिकारी ,कोल कंपनियों के अधिकारी ,प्रतिनिधि, आदि उपस्थित थे.